STORYMIRROR

Kusum Kaushik

Children Stories

4  

Kusum Kaushik

Children Stories

अहा अब स्कूल खुलेंगे

अहा अब स्कूल खुलेंगे

1 min
213

अहा अब स्कूल खुलेंगे

फिर एक अरसे के बाद गुल खिलेंगे

देखने को मुस्कुराते चेहरे,

सुनने को मधुर स्वर

तरस ही गए थे बिल्कुल

पर अब जी भरके मिलेंगे

कोई बात नही अगर खाई बन गई

थोड़ी सी ज्यादा मस्सकत से पाट लेंगे

ध्यानाकर्षण से फिर पटरी पर चढ़ा लेंगे

और फिर वही रफ्तार पकड़ लेंगे

तरसे हम ही नहीं परेशान वो भी थे

रोज न सही ,पर कभी कभी की

मोहल्ला क्लास से भी खुश थे।

जो पढ़ने से भागते थे,”मैडम जी आज

हमें भी पढ़ा दो” कहते थे ।

सच है एक बार फिर ये सिद्ध हुआ

कमी में ही कीमत पता चलती है

पर अब सबके ग्रंथ खुलेंगे

अहा अब स्कूल खुलेंगे।

 

 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन