STORYMIRROR

Devkaran Gandas

Others

3  

Devkaran Gandas

Others

अगर जिंदगी मिले

अगर जिंदगी मिले

1 min
583

अगर जिंदगी मिले तो

उसे मैं कहना चाहूंगा शुक्रिया

जो कुछ उसने मुझे दिया

वो सब नायाब ही दिया।


उसने मुझे दिए देवतुल्य माता-पिता

और दिया एक प्यारा सा हमसफ़र 

जो करते है मुझसे बेपनाह मुहब्बत

और साथ रहते है सफ़र दर सफ़र।


उसने मुझे दिया एक नायाब साथी

जिसकी मुस्कान है हर मुश्किल को हल

उसकी यादें, उसकी बातें

साथ रहती है मेरे हर पल।


और मुझे क्या चाहिए जीवन में

सब कुछ तो मेरे पास है

ऐ, जिंदगी शुक्रिया तुझे

तू भी हर कदम मेरे साथ है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन