STORYMIRROR

अमीर मीनाई

Others

1  

अमीर मीनाई

Others

अच्छे ईसा हो मरीज़ों का ख़याल

अच्छे ईसा हो मरीज़ों का ख़याल

1 min
336


अच्छे ईसा हो मरीज़ों का ख़याल अच्छा है

हम मरे जाते हैं तुम कहते हो हाल अच्छा है


तुझ से माँगूँ मैं तुझी को कि सब कुछ मिल जाये

सौ सवालों से यही इक सवाल अच्छा है


देख ले बुलबुल-ओ-परवाना की बेताबी को

हिज्र अच्छा न हसीनों का विसाल अच्छा है


आ गया उस का तसव्वुर तो पुकारा ये शौक़

दिल में जम जाये इलाही ये ख़याल अच्छा है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन