STORYMIRROR

विनीता धीमान

Others

3  

विनीता धीमान

Others

आया है कोरोना

आया है कोरोना

1 min
255

कोरोना कोरोना आया है

महामारी बन छाया है

पूरी दुनिया को इसने

अपना गुलाम बनाया है।


ये छोटा सा जीव है 

पर है खतरनाक

इससे बचना है तो जान लो

कुछ बातों को मान लो।


अपने हाथों को पानी से 

धोकर ही सब काम करो 

सैनिटाइजर का भी उपयोग करो।


अब तुम किसी से न हाथ मिलाना

भारतीय संस्कृति को अपनाना

दूर से ही हाथ जोड़कर

अभिवादन तुम करना।


अगर हो जाए खाँसी जुखाम

तो रुमाल, टिशू ही अपनाना

ताजे फल सब्जियाँ खाओ

विटामिन सी को अपनाना

योग प्राणायाम से अपनी

साँसों को मजबूत बनाना।


अगर कोरोना मिल जाए तो

डॉक्टर के पास जरूर जाना।

भीड़ भाड़ में मत जाना

घर को साफ भी रखना।


अपने बच्चों को बचाना।

उन्हें भी ये बात बताना

इन बातों को मान लो तो

न आएगा तुम्हारे पास कोरोना।


जब सब मिलकर करेंगे ये उपाय

तो मर जायेगा मारने वाला ये जीव

जिसने इतना उत्पात मचाया 

अब उसको सबक सिखाएंगे।


अपने घर, देश और दुनिया से

कोरोना का नामो निशान मिटायेंगे।


 



Rate this content
Log in