STORYMIRROR

विनीता धीमान

Children Stories

3  

विनीता धीमान

Children Stories

दादी नानी की कहानियां

दादी नानी की कहानियां

1 min
295

जमाना बीत गया कहानी सुने हुए

परियों की, राजा रानी की।

जब तारो की छांव में

दादी नानी की गोद में

सर रखकर सुनते थे

अलबेली कहानियां थी।

एक राजा था एक रानी थी,

एक बुढ़िया कानी थी,

चोरों की महारानी थी,

मैना तोते की दीवानी थी।

सात तालों में बंद

जिसकी जिन्दगानी थी।

वो कहानी जो सिखाती थी

सदाचार की बातें,

परोपकार के गुण,

नैतिक मूल्यों को, 

अपनाती थी।

कहानियाँ दादी नानी की

बच्चों की मनभावन थी।

बिना मोल के चलती फिरती

वो चित्रकथा सुहानी थी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन