STORYMIRROR

Deepak Sharma

Others

3  

Deepak Sharma

Others

आपको तो बस हमें बर्बाद करना...

आपको तो बस हमें बर्बाद करना...

1 min
178

रग में बहता है लहू मालूम पड़ना चाहिए

इस कहानी में कोई तो वलवला सा चाहिए


यूँ अंधेरों से भला कब तक डरोगे तुम सुनो

जुगनुओं तुमको भी अब बाहर निकलना चाहिए


मर चुकोगे मिट चुकोगे घर किसी दिल में करो

दर्द से रिश्ता निभाओ दर्द पलना चाहिए


दिल निशाने पर रखे जाने में भी आए मज़ा

तीर नज़रों का जिगर के पार होना चाहिए


हमको भी बर्बाद होना रास आ ही जाएगा

आपको तो बस हमें बर्बाद करना चाहिए



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन