STORYMIRROR

Nirdosh Jain

Children Stories Inspirational

4  

Nirdosh Jain

Children Stories Inspirational

आओ नया भारत बनाएं हम

आओ नया भारत बनाएं हम

1 min
577

        

आओ मिलकर नया भारत बनाएं हम

प्यार की गंगा मिलकर बहाएँ हम

हिंदु, मुस्लिम न सिख, ईसाई

माँ भारती के लाल सब भाई भाई

आओ सिर्फ भारतीय कहलाये हम

आओ मिलकर नया भारत बनाएं हम ॥

ना झुके है, ना झुकेंगे कभी हम

बढ़ गए कदम,तो ना रुकें कदम

मंजिल पे पहुंच ही लेंगे हम दम

शान ए हिंद तिरंगा लहराते रहे हम

गीत राष्ट्र प्रेम के सदा गाते रहे हम

आओ मिलकर नया भारत बनाएं हम ॥    

आपसी एकता कि हम मिसाल बनेंगे

जात- पात का ना भेद-भाव रखेंगे

मंदिर-मस्जिद के ना झगड़े में पड़ेंगे

देश से बढ़कर ना कोई मजहब अपना है

देश मेरा राम ओर देश ही खुदा है

आओ मिलकर नया भारत बनाएं हम ॥

दुनियाँ में सदा भारत का समान रहेगा

चाइना हो या पाक हर देश झुकेगा

शहीदो का सम्मान सदा ही रहेगा

नारी का सम्मान सदा ही करे हम

गौ माता का सम्मान सदा ही करे हम

आओ "लक्ष्य"मिलकर नया भारत बनाएं हम ॥

                       


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन