STORYMIRROR

हेमंत "हेमू"

Others

4  

हेमंत "हेमू"

Others

आओ, आपस में लड़ें।

आओ, आपस में लड़ें।

1 min
347


आओ, "मैं-मैं", "तू-तू", "मैं-मैं" करें,
आओ, बहस करें,
पार्टियों और नेताओं के समर्थन में,
आओ, आपस में लड़ें।

चाय की अड़ी और पान की टपरी पर,
एक्स, व्हाट्सएप, इंस्टा, फेसबुक, यूट्यूब पर,
राजनीतिक पार्टियों और नेताओं के समर्थन में,
आओ, "मैं-मैं", "तू-तू", "मैं-मैं" करें,
आओ, बहस करें,
आओ, आपस में लड़ें।

सुरक्षा, बेरोज़गारी, महँगाई,
स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे असल मुद्दों को छोड़कर,
आओ, जाति और धर्म पर "मैं-मैं", "तू-तू", "मैं-मैं" करें,
आओ, नेताओं का चुनावी एजेंडा पूरा करें,
आओ, बहस करें,
आओ, आपस में लड़ें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन