STORYMIRROR

Sunil Maheshwari

Others

4  

Sunil Maheshwari

Others

आईना

आईना

1 min
318

हौसला है तो 

कुछ काम कर डालो 

अपना वक़्त जिंदगी में 

अपने नाम कर डालो।


छोड़ दो दुनिया किसको 

क्या कहेगी 

ये भी यदि हम सोचेंगे तब

दुनिया क्या सोचेगी।


कर के यकीन खुद पर 

बढ़ते चलें हम प्रतिपल 

हर एक एक श्वास में 

उद्देश्य को जाग्रत किए।


स्वप्न करके साकार 

कुछ कर दिखाओ यारो,

ये वक़्त जो मिला है,

अवसर का लाभ उठा लो।


कठपुतली बन के इशारों पर

नाचों न लोगों के सामने 

जो आईने दिखाए लोगों ने

उनको ज़लील करके तुम।

 

बढ़ चलो थामने

उंचाईयों को कभी 

चौक जाएंगे देख

चमत्कार फिर सभी।


लो फैसला अडिग 

खुद की करो पहचान

तू जिंदगी का मालिक है

इस बात को जरा मान।


Rate this content
Log in