STORYMIRROR

Indu Mehta

Others

3  

Indu Mehta

Others

रंग बिरंगी होली

रंग बिरंगी होली

1 min
207

होली आई होली आई,

रंग बिरंगी होली आई।

होली खेलूंगी मैया के साथ,

उनको रंग के फिर न आऊंगी हाथ।

होली में पिता को मैं ना छोडूंगी ,

रंग लगाकर आगे आगे दौड़ूंगी।

होली के दिन भैया को संग लूंगी,

जो भी मिलेगा उसे ही रंग दूंगी।

होली खेलूंगी सहेलियों के संग,

हवाओं में बिखरेंगे मस्ती के रंग।

पूरा दिन हम तो होली खेलेंगे,

आस-पड़ोस सभी को संग ले लेंगे।

गली में, मोहल्ले में खेलेंगे होली,

घूमेगी सभी ओर मस्तों की टोली।

ढोल की ताल पर झूलेंगे हम,

दुनिया का हर गम भूलेंगे हम।


Rate this content
Log in