STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Others

3  

V. Aaradhyaa

Others

यही असली मोती हैं

यही असली मोती हैं

1 min
153

काफी देर से कुछ ढूंढ रही थी।

और फिर उदास होकर अपनी मां से कहने लगी....


" माँ ! मेरे कान के बूंदें से कुछ मोती गायब हैं,

अब मैं पार्टी में कैसे जाऊँगी ?"


रीमा के स्वर की उदासी से मां बहुत विचलित हो गई और...

मम्मी थोड़ी देर अपनी लाडो को देखती रही और फिर अचानक जैसे कोई आईडिया सुझा.


उन्होंने साबूदाने के छोटे छोटे दानों पर थोड़ा सा सफ़ेद पेंट लगाकर उसपर थोड़ा चमकीला ग्लिटर लगा दिया फिर बड़ी सफाई से उस हार पर और कान के बूंदों पर लगा दिया. देखने में बिल्कुल असली मोती जैसा ही लग रहा था।


थोड़ी देर बाद जब रीमा को बुलाकर दिखाया तो वो बहुत खुश हो गई।

और उसे पता ही नहीं लग पाया कि इनमें असली मोती कौन है और कौन सा नकली।

अब बेटी खुश, उसको देख माँ भी खुश।


 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन