STORYMIRROR

Kavita Sharrma

Others

4  

Kavita Sharrma

Others

वो शाम और चाय

वो शाम और चाय

2 mins
31

कितना छोटा सा शब्द है पर कितनी मजबूती से जोड़ने वाला शायद लोहे की जंजीर से भी अधिक मजबूत। मेरे जीवन में भी मां हमेशा ही साथ खड़ी रहीं। पापा बहुत अनुशासित थे इसलिए उनसे बड़ा डर लगता था। कुछ भी पूछना हो या कहीं जाने की अनुमति लेनी हो तो मां मध्यस्थ बन बात पहुंचाने का काम करतीं। मैंने भी बी एड की एंट्री परीक्षा दी थी जो कि पापा को नहीं पता था मां को बताया था। परिणाम आया और मैं अच्छे गुणों से पास भी हुई पर अब समस्या यह थी कि बी॰एड॰ के लिए दाखिला लेना था । वैसे मैं एम ए प्रथम वर्ष में थी लेकिन द्वितीय वर्ष में ड्राप लेकर बी एड करना था लेकिन पापा से कैसे पूछा जाए पापा पढ़ाई के खिलाफ नहीं थे नहीं तो मुझे एम ए कैसे करने देते, पर नौकरी के खिलाफ थे लड़कियां नौकरी नहीं करेंगी 1999 की बात है मां ने मेरा साथ दिया और मैंने बी एड में दाखिला ले लिया और अपनी पढ़ाई करने लगी तब तक पापा को पता नहीं चल पाया उन्हें लगा कि मैं एम ए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहीं हूं । 
फिर एक दो महीने बीत जाने पर मां ने शाम को जब हम आंगन में चाय पी रहे थे पापा को समझाया तो पापा मान गये और बोले आज चाय बढिया बनी अक्सर शाम की चाय मैं ही बनाया करती थी, बस मेरी खुशी का ठिकाना न रहा।सच में उस दिन मां ने मेरा साथ न दिया होता तो आज मैं अध्यापिका ने होती। पर दुख इस बात का है कि अब मां इस दुनिया में नहीं है। पर हमेशा मेरा मन उनके लिए नतमस्तक रहेगा हर सीख को मैं साथ लेकर चलती रहूंगी। मां तुम्हारे सभी उपकारों का बहुत उपकार मन से तुम्हें नमन । 



ഈ കണ്ടെൻറ്റിനെ റേറ്റ് ചെയ്യുക
ലോഗിൻ

More hindi story from Kavita Sharrma

दर्पण

दर्पण

1 min വായിക്കുക

अंतर्मन

अंतर्मन

1 min വായിക്കുക

राज़

राज़

1 min വായിക്കുക

अक्षर

अक्षर

1 min വായിക്കുക

आशीष

आशीष

2 mins വായിക്കുക