STORYMIRROR

Shailaja Bhattad

Others

2  

Shailaja Bhattad

Others

सक्षम

सक्षम

1 min
130

आज सुबह से ही वर्मा जी के घर पर, सभी घर की सजावट में व्यस्त थे। तरह-तरह के व्यंजन बनाए जा रहे थे। खुशबू बिटिया के लिए अंग्रेजी परिधान चुने जा रहे थे। सबके चेहरों पर एक अलग सी खुशी के दर्शन हो रहे थे। बिटिया को अमेरिका में ब्याहने की तैयारी जो चल रही थी। ठीक 3:00 बजे मेहमान पधारे। घर में पूरा विदेशी माहौल रखा गया लेकिन, कुछ ही समय में मेहमानों के चेहरों पर निराशा के भाव नजर आने लगे। जिसे बिना विलंब उन्होंने जाहिर कर कहा हम अपने पुत्र के लिए दोहरे व्यक्तित्व की नहीं एक भारतीय व्यक्तित्व की तलाश में है जो अपनी भाषा, संस्कृति, सभ्यता को अपनी ताकत बनाकर जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन