STORYMIRROR

Pawanesh Thakurathi

Children Stories Drama

5.0  

Pawanesh Thakurathi

Children Stories Drama

परीक्षा परिणाम

परीक्षा परिणाम

1 min
589

राजेश ने बोर्ड की परीक्षा में बहत्तर प्रतिशत अंक प्राप्त किये। उसे उम्मीद थी कि इस परीक्षा परिणाम से उसके माता-पिता बहुत खुश होंगे।    

शाम को जब उसने अपने पिता को परीक्षा परिणाम के विषय में बताया तो, उसके पिता ने उसे झिड़क दिया - "लड़कों के पिचानबे-छियानबे परसेंट मार्क्स आयें हैं और तू बहत्तर परसेंट में ही उछल रहा है। भला ये भी कोई परसेंट हुई...।"    

राजेश दुखी होकर वहाँ से चला गया। उसने आसमां की ओर देखा। उसने पाया कि सूरज बादलों के पीछे ढका जा रहा है। अनेक काले-घने बादल उसे लीलने को उतावले हो रहे हैं। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन