STORYMIRROR

Rameshwar Bishnoi 007

Children Stories

4  

Rameshwar Bishnoi 007

Children Stories

फागुन महीना

फागुन महीना

1 min
363

बांसुरी की धुन पर कान्हा, 

यमुना तट पर गाएगा।

थिरकेगी ब्रज की हर बाला, 

गोकुल में मोहन आएगा।


वासंती मादक महीना, 

फाग भरा फागुन आया।

पिचकारी में भर रंगों को, 

प्रेम रस खूब बरसाया।


हंसी खुशी और मस्ती का,

लहराता आलम सारा।

चंग की थाप पर नाचता, 

मानव मन मयूरा प्यारा।


होली का त्योहार मनभावन,

फागुनी धमाल सुनाता है।

हर्ष उल्लास भर कर जीवन में,

गीत प्रेम के गाता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन