पगली
पगली
1 min
369
"सब के सब हत्यारे हैं, मुझे मार डाला, मैं किसी को नहीं छोड़ूंगी,सबको मार डालूंगी, मैं भी हत्यारिन बनूंगी।"
"कौन है ये औरत ?"
"इसके घर वालों ने बेटे की चाह में इसके पांच बच्चों को गर्भ में ही मार दिया। जब यह बेटा नहीं दे पाई तो इसके पति ने अपने घर से इसे बाहर निकाल दिया। अपनी पूरी जिंदगी बच्चे की चाह में भटकती रही। कभी कोई तरस खाकर इसे दो रोटी दे देता है, तो कभी यह भूखे पेट सो जाती है। दुनिया वाले इसे "पगली" के नाम से जानते हैं।"
