STORYMIRROR

Pawanesh Thakurathi

Others

2  

Pawanesh Thakurathi

Others

माँ

माँ

1 min
185

बेटे को लगा कि माँ अब बूढ़ी हो गई है और अब किसी काम की नहीं है। इसलिए वह माँ को वृद्धाश्रम में छोड़ आया। एक दिन बेटे के घर उसका बॉस आया और बोला- "आज माँ से मिलना है।"

वह सकपकाया- "किसकी माँ से ?"

"माँ सबकी एक जैसी होती है। अपनी माँ से मिलाओ। मुझे लगेगा मैं अपनी माँ से मिल लिया।" बॉस ने जवाब दिया। 


उस दिन बेटे को अपनी करनी पर अत्यधिक पश्चाताप हुआ और वह दूसरे ही दिन माँ को वृद्धाश्रम से घर वापस ले आया। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन