Pawanesh Thakurathi

Others

3.7  

Pawanesh Thakurathi

Others

आनलाइन लवर

आनलाइन लवर

3 mins
644


एम० ए० की पढ़ाई के दौरान शंभू ने अपने मोबाइल में टिक-टाक नाम का ऐप डाउनलोड किया। इस ऐप में तमाम लड़के और लड़कियाँ घंटों तक आनलाइन रहते। शंभू को भी इसमें लड़कियों के साथ वीडियो चैटिंग करने की लत पड़ गई। लड़की का एप्लीकेशन आई० डी० में नाम था- "आनलाइन क्वीन।"

यह क्वीन हर तीसरे-चौथे दिन देर रात तक आनलाइन आती। लड़की के साथ हर बार करीब बारह-तेरह सौ लोग जुड़े रहते। इन्हीं बारह-तेरह सौ लोगों में से एक नंबर शंभू का भी था। लड़की आनलाइन आने के बाद फालो करने, वीडियो लाइक करने और शेयर करने की गुहार लगाती। शंभू उस लड़की का इतना बड़ा प्रशंसक बन गया कि उसने उसे फालो किया, उसके सभी वीडियो देखे, लाइक किये और साथ ही शेयर भी किये। 


लड़की जब भी आनलाइन आती, तब वह बातचीत करने के साथ-साथ अलग-अलग तरह की गतिविधियाँ करती। कभी वह 'कुंडी मत खड़काओ राजा, सीधा अंदर आओ राजा' गीत पर जींस-टाप पहनकर डांस करती, तो कभी वह साड़ी पहनकर 'बहुत प्यार करते हैं, तुमको सनम' गीत गुनगुनाने लगती। शंभू उसकी एक्टिविटीज के आधार पर दिल, गुलाब, स्टार आदि प्रतीक चित्र भेजता। वह कभी उसे गुड मॉर्निंग, गुड नाईट लिखकर भेजता तो, कभी उसकी तारीफ में शायरी लिखकर भेजता।

शुरुआत में लड़की उसे कम ही रिप्लाई दे पाती थी, लेकिन बाद में जब वह लड़की के प्रशंसकों की लिस्ट में टाप वन पर आने लगा तो लड़की उसके साथ चैटिंग करने लगी-

"ह्म्म्म, कैसे हो शंभू ?"

"ठीक हूँ। आपने आज तक अपना नाम नहीं बताया ?"

"मेरा नाम प्रियंका है।"

"वा, सो ब्यूटीफुल नेम।"

"थैंक्यू शंभू !"

"इट्स माई प्लेजर। मैंने आपके सारे वीडियोज देखे और लाइक किये।"

"अच्छा !"

"और शेयर भी किये।"

"ओह थैंक्यू वैरी मच शंभू, आई लाइक यू।" लड़की ने अपने दोनों हाथों के अंगूठों और तर्जनियों को मिलाकर दिल बनाया और उसी समय एक फुर्र उड़ता हुआ दिल शंभू के पास पहुंचा। दिल पाकर शंभू फूला नहीं समाया। 

इसी तरह शंभू और प्रियंका घंटों आनलाइन चैटिंग करते, हालांकि प्रियंका केवल शंभू के साथ ही चैटिंग नहीं करती बल्कि वह आनलाइन आने वाले अपने दूसरे फालोअर्स के साथ भी चैटिंग करती थी। इसके बावजूद वह शंभू से अधिक चैटिंग करती थी क्योंकि वह उसके प्रशंसकों की लिस्ट में नंबर वन पर बना रहता था। 

प्रियंका के पास चार-चार मोबाइल थे। वीडियो कालिंग के दौरान वह एक में आनलाइन आती, दूसरे में म्यूजिक बजाती, तीसरे से वह फोलोअर्स को फनी फोटोज दिखाती और चौथे में वह स्वयं फेसबुक चलाती। आनलाइन आने के दौरान कुछ लड़के उससे चैटिंग करते समय अश्लील भाषा का प्रयोग भी करते थे- ओ डार्लिंग आ जाओ ना, रात तुम्हारे बिना अधूरी है, वाह क्या हाट माल लग रही हो, एक किस दे दो ना मज़ा आ जायेगा, आदि-आदि। प्रियंका उन सबको आई डी नंबर नोट कर थाने में दे देने की धमकी देती।


 शंभू भी प्रियंका का सपोर्ट करता- "हाँ, लड़कों का नंबर मैंने नोट कर लिया है आप टेंशन मत लो।" तब वो लड़के शंभू को भी गाली करते- "अबे साले, तुझे क्या फटी है ? तेरी बीबी है क्या वो ?"

शंभू कहता- "नहीं, दोस्त है।"

वो लड़के भी रिप्लाई करते- "दोस्त तो हमारी भी है रे।"

"तो दोस्तों से कोई ऐसे बात करता है क्या ?"

"हाँ यार चल तू कह रहा है तो प्यार से बात करते हैं। आई लव यू जानू!"

"अरे, फिर वही बात!"

इस तरह काफी देर तक चैटिंग होती। कुछ देर बाद थक कर लड़के खुद ही आफलाइन चले जाते। तब प्रियंका शंभू से कहती- "ओफ्फ, भगवान बचाये इन बेकूफों से।"

शंभू से एक दिन मैंने पूछा- "यार तू इस प्रियंका के चक्कर में अपने समय की बरबादी क्यों कर रहा है ?"

तब वह मुस्कुराते हुए बोला- "टेंशन मत ले यार तू, वो आनलाइन लवर है मेरी।"


Rate this content
Log in