STORYMIRROR

Dishika Tiwari

Children Stories Inspirational

2  

Dishika Tiwari

Children Stories Inspirational

29/3/2021

29/3/2021

2 mins
158

आप सभी को मेरा नमस्कार। होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आज होली वाला दिन है। परंतु हमें एक चीज नहीं भूलनी चाहिए। महामारी अभी भी हमारी दुनिया में ही है। ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिनका हमें ध्यान रखना चाहिए। खासकर इन त्योहारों में जो बहुत ही विशेष रूप से मनाए जाते हैं। जैसे होली जिसके अंदर बच्चे बड़े सब पानी से खेलते हैं। रंग लगाते हैं। पानी से भरे गुब्बारे फुला कर मारते हैं। इस महामारी के कारण हमें पानी से नहीं खेलना चाहिए उसके लिए भी एक कारण है। वह कारण यह है पानी में खेलने से हमें जुकाम, बुखार, सिरदर्द जैसी तकलीफों का शिकार होना पड़ता है। अब तो रंग भी लगाना मुश्किल है। लेकिन उसके लिए एक उपाय है। हम एक तिलक जरूर लगा सकते हैं। जो देखने में भी अच्छा लगे। लेकिन ध्यान रहे कि अपनों से ही तिलक लगवाए। बाहर के आते जाते लोगों को दूर से नमस्कार कर होली मुबारकबाद दे। रंगों का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए? महामारी के कारण हम नहीं जानते कि किस रंग में कौन सा केमिकल मिला हुआ है। जो हमारे चेहरे और हमारे शरीर के लिए हानिकारक पैदा हो सकता है। हमें अपना ध्यान खुद रखना चाहिए। कोई भी चीज बाहर की ना खाएं। घर में ही आपकी मम्मी और बड़े लोग कुछ भी बनाते हैं उसी को खाना चाहिए। बाहर की चीजों को छोड़कर घर का खाना खाए। क्योंकि आजकल रस भरे गुलाब जामुन देखकर सब के मुंह में पानी आ जाता है। परंतु कोई यह नहीं जानता कि वह रस भरे गुलाब जामुन अभी तक कैसे थे। हम नहीं जानते कि उसके ऊपर मक्खियां भिन्न-भिन्न आ रही होंगी। हम नहीं जानते वह किस प्रकार तैयार की गई हैं सफाई बरती गई है या नहीं। महामारी के चलते इन सब चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसीलिए घर का बना खाना ही खाएं। बाहर का खाना ना खाएं। आज मैंने अपने घर में होली किस प्रकार मनाई। आज सुबह-सुबह तो मैं सबसे पहले मंदिर गए मेरी होली तो सुबह ही मन गई थी। मैंने और मेरे पूरे परिवार ने भगवान जी के साथ फूलों वाली होली खेली। घर में आए घर में पकवान बनाएं जैसे गुजिया, कचोरी और पूरी और आलू की सब्जी। परिवार के साथ होली मनाना बहुत अच्छा लगता है। मैंने पानी वाली होली यह रंग वाली होली बिल्कुल भी नहीं खेली। मेरे और मेरे पूरे परिवार ने एक दूसरे को सिंदूर जो कि लाल रंग का प्रतीक है उसको लगाया। और मिलजुलकर होली का यह पावन पर्व मनाया। एक बार दोबारा से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

घर में रहें, सुरक्षित रहें



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन