Turn the Page, Turn the Life | A Writer’s Battle for Survival | Help Her Win
Turn the Page, Turn the Life | A Writer’s Battle for Survival | Help Her Win

manju gupta

Others

2  

manju gupta

Others

16 वां दिन

16 वां दिन

2 mins
3.3K


तारीख 9 अप्रैल 2020 

वाशी, नवी मुंबई


आज मुस्लिम समाज का शब - ए- बारात भी है। इस्लामिक मान्याताओं के अनुसार इस रात जो भी मुसलमान सच्चे दिल से इबादत करेगा, उसके गुनाह अल्लाह पाक कर देगा। इस दिन मुस्लिम समाज के व्यक्ति कब्रस्तान में जाकर अपने अजीजों की कब्रों पर दुआ करके फातिहा भी पढ़ते हैं। पुरुषों, महिलाएँ नमाज भी पढ़ती हैं।


अब देश में लाॅकडाउन है इसलिए कब्रस्तान में ताला लगा दिया है। जिससे मुसलमान समुदाय उधर नहीं जाएगा। देश हित में कोरोना के चलते मुसलमान को घर में रह के अपनी इबादत करनी चाहिए।


तब्लीगी जमात अपनी गन्दी जलील हरकतों से बाज नहीं आ रहें हैं। वे सामूहिक रूप से इकट्ठे होकर छतों पर और कोविड के मरीज अस्पतालों में नमाज पढ़ रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं।


हर जमाने में अच्छी और खराब प्रवृति के लोग मिल जाते हैं। अच्छे इंसान अच्छाइयों को धारण कर के समाज की मिसाल बनते हैं। बुरे लोगों से परिवार समाज दुखी रहता है।


देश में कोरोना से लॉकडाउन का 16 वां दिन है। संक्रमण का अँधेरा देश में छाया हुआ है। मोहल्लों, सोसाइटियाँ, सड़कों पर सन्नाटा पसरा पड़ा है। छुआछूत की बीमारी अपना भयावह रूप दिखा रही है।


जिस शहर के इलाके में घनी आबादी है, वहाँ पर लोगों के संपर्क आने की वजह से कोरोना के फैलने का ज्यादा डर है। मुम्बई के धारावी के 3 लोगों की मौत हो गयी है। वहाँ के 8 लाख लोगों के कोरोना के टेस्ट होंगे। हॉट स्पॉट बन गया है। इस स्लम इलाके में छोटे - छोटे घरों के कमरे में परिवार के 8 सदस्य तो रहते ही है। ऐसी स्थिति में वायरस तेजी से फैलेगा।


मुम्बई की धारावी इसी का साक्ष्य है। देश में संक्रमित लोगों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। देश में 5095 लोगों का इलाज किया जा रहा है। अब ऐसी गम्भीर हालातों में लाॅकडाउन के चलते पार्क में कोई व्यक्ति सुबह - शाम घूम नहीं सकता है। क्योंकि 1 संक्रमित व्यक्ति 100 व्यक्तियों को संक्रमित कर देता है।

सार्वजनिक पार्कों में ताला लगा हुआ है।


अगर किसी व्यक्ति ने यह भूल की तो उसकी मौत निश्चित है। हरिद्वार की पुलिस कर्मचारी यमराज की वेशभूषा में समाज को यही बताने के लिए जागरूक करने में लगा है।


अच्छा है घर में रहकर ही व्यायाम, योग, प्राणायाम करें... जिससे शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य के साथ ऊर्जा, शक्ति मिलती है। हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। बीमारियों, तनाव को दूर करते हैं।

अब तो हर इंसान के पास खाली वक्त भी है। अपने स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं।


मैं तो खुद 2 घण्टे सुबह उठ कर योग व्यायाम घर के अंदर ही करती हूँ। पूरा दिन मैं स्फूर्ति, ऊर्जा से भरी रहती हूँ। अगर स्वस्थ जिंदगी चाहिए तो योग करें। घर में रहें। सोशल डिस्टेंटिग से रहें। वायरस के कोहराम से बच जाएंगे। अँधेरे के बाद ही सवेरा आता है। जी है तो जहान है।


Rate this content
Log in