STORYMIRROR

Alka Agarwal

Others

4  

Alka Agarwal

Others

यह कब पता था ?

यह कब पता था ?

1 min
261


मन से हारे, दुखियारे तन भी मिलेंगे ?

उत्थान के पथ पर पतन भी मिलेंगे ?

यह कब पता था ?


शकुनि-सा हमको युधिष्ठर मिलेगा ?

समय ऐसा हमको निष्ठुर मिलेगा ?

यह कब पता था ?


बेबसी के कसीदे से ज़ख्म सिलेंगे ?

आहत हो कर कोई बज्म लिखेंगे ?

यह कब पता था ?


अनदेखा दुर्योधन, चक्रव्यूह रचेगा ?

एक नहीं, अभिमन्यु-समूह मरेगा ?

यह कब पता था ?


आँखों के आँसू, सारे सूखे मिलेंगे ?

मौत के सौदागर, सब भूखे मिलेंगे ?

यह कब पता था ?


नजरें झुकाए हमको श्याम मिलेंगे ?

जीने पर ही हमको, विराम मिलेंगे ?

यह कब पता था ?



Rate this content
Log in