स्त्री
स्त्री
1 min
81
सुनो ! प्यारी सासू माँ
नहीं आता मुझे आप जैसा घर चलाना
पूरे घर की धुरी स्वयं बन अपने को खपाना
नहीं चाहती कि
आपका चाँद सा बेटा
मुझ धरती के इर्द-गिर्द चक्कर लगाए l
कि मैं अब....
धरती से सूर्य हो जाना चाहती हूँ l
घर के साथ-साथ बाहर भी जगमगाना चाहती हूँ l
बन जाना चाहती हूँ
उदाहरण......
धरती जैसी जिंदगी जीने वाली सभी जिंदगियों के लिए
कि हम हो सकते हैं
धरती से सूर्य भी
और
तुम्हारे लाडले और अपने चाँद को जगमगा सकते हैं
अपनी रोशनी से.....
