STORYMIRROR

कल्पना 'खूबसूरत ख़याल'

Others

3  

कल्पना 'खूबसूरत ख़याल'

Others

वसन्त मुस्कुराता है

वसन्त मुस्कुराता है

1 min
331

जब फसलें लहलहाती देख खेतों में,

किसान का चेहरा खिल जाता है,

तब वसन्त मुस्कुराता है।


जब बेटी की बिदाई पर दर्द से पिता की 

आँख से आँसू छलक जाता है,

तब वसन्त मुस्कुराता है।


परिवार से अलग रह रहा बेटा जब अपने,

माँ बाप को नही भुलाता है,

तब वसन्त मुस्कुराता है।


इंतजार करती दुल्हन के पास जब सरहद, 

से पिया के आने का सन्देशा आता है,

तब सच में वसन्त मुस्कुराता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन