STORYMIRROR

KHEM SINGH

Others

3  

KHEM SINGH

Others

*विश्व तिरंगा प्यारा*

*विश्व तिरंगा प्यारा*

1 min
208


आज तिरंगा लहरा रहा है, अपनी पूरी शान से।

फिरंगियों से मुक्ति मिली, वीरों के बलिदान से।।


आजादी की खातिर हमने, लंबी लड़ी लड़ाई थी।

इसकी खातिर लाखों वीरों ने, अपनी जान गंवाई थी।।


महाजन बन कर आए, और छल कपट से राज किया।

भाई भाई को लड़वाकर, फुट डालो का शाप दिया।।


हमने हमारा गौरव पाया, अपने ही स्वाभिमान से।

फिरंगियों से मुक्ति मिली, वीरों के बलिदान से।।


गांधी पटेल तिलक सुभाष का, प्यारा यह है देश।

जियो और जीने दो का, दिया ये उन्होंने संदेश।।


सैनिक हिमालय खड़ा हुआ है, जिसके उत्तर द्वार पर।

हिन्द सागर लहरा रहा है, दक्षिण के घर द्वार पर।।


पूरी दुनिया गूंज रही है, हिन्द देश के गान से।

फिरंगियों से मुक्ति मिली, वीरों के बलिदान से।।


इस मातृभूमि से हम सबको, मिला प्यार दुलार है।

सच पूछो तो पूरा विश्व, हमारा भारत ही परिवार है।।


विश्व शांति की चली हवाएं, अपने हिंदुस्तान से।

फिरंगियों से मुक्ति मिली, वीरों के बलिदान से।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन