वादा करे मिलकर सब दोस्तों
वादा करे मिलकर सब दोस्तों
वादा करे मिलकर सब दोस्तों
ये दोस्ती कभी भुलाना नहीं
मिले सभी केवल परिक्षा में ही
वो लम्हा कभी भूलना नहीं
मिलते रहने का वादा करें
कभी इसे तोड़ना नहीं
मिलना हो जब कभी भी
रहें चेहरे पर वही खुशी
गुजारे हुए कॉलेज वाला दिन
वह दिन कभी भूलना नहीं
जब भी दिख जाएं राहों में
तो आकर हाथ बढ़ाना सही
साथ रहा कुछ ही दिनों का
ये यादें कभी मिटाना नहीं
छुपाए रखना ये स्मृतियाँ
दोस्ती कभी भूलना नहीं
जब भी मिलते थे कॉलेज में
सब के चेहरे पर रहता था हँसी
अब कॉलेज से विदा हुए है
दोस्तों के दोस्ती से नहीं
तमन्ना जब भी हो मिलने का
संदेश भेजना भूलना नहीं
मिलेंगे जहाँ भी हम तो
देख कर मुँह मोड़ना नहीं
मैं जानता हूँ की सभी
अपनी कामों में खो जायेंगे
जब भी गुजरे पल याद आये
एक संदेश भेजना तो सही!
