उथल पुथल
उथल पुथल
1 min
507
उथल पुथल मन में उलझन।
विचलित डगर वक़्त अनबन।
हवा की साज़िश बूंदों के तरकश।
निराशा का दरिया टूटती हिम्मत।
बोझिल रिश्ते बढ़ती जलन।
मन का मैल स्वार्थ मगन।
बनावटी दुनिया मतलबी दोस्ती।
साँसों की डोर बिखरते मोती।
हताश नज़रें दूर होते सपने।
रंग बदलते दिखते अपने।
उथल पुथल मन में उलझन।
विचलित डगर वक़्त अनबन।
