STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Others

3  

Bhawana Raizada

Others

तुम्हारा साथ

तुम्हारा साथ

1 min
190

रात की खामोशी में,

झींगुर की आवाज़

पेड़ों की सायं सायं

और जुगनूओं का साथ।


चंदा की कहानियां

झिलमिल तारों के गीत

चकोर का मनुहार

और सपनों का साथ।


रातरानी की महक

दिल में हलचल

पूनम की रात

और चांदनी का साथ।


ठंडी हवा की लहर

जैसे सनन सनन

यादों की बारात

और तुम्हारा साथ।


तुमसे करूँ दो बात

अपने मन का हाल

जीवन हो तुमसे

और दो वादों का साथ।



Rate this content
Log in