ट्यूबवेल
ट्यूबवेल
1 min
399
ट्यूबवेल को कहते नलकूप,
जल के स्रोत का है यह रूप।
अधिक मात्रा में जल मिलता,
जल्दी खेत की प्यास बुझाता।।
धातु नल जमीन में गाड़ा जाता,
जल स्तर तक पहुँचाया जाता।
मशीन चालित पम्प लगाकर,
पानी उनसे निकाला जाता।।
कम समय में खेतों को सींचता,
सिंचाई का उत्तम साधन होता।
किसान वर्षा पर निर्भर नहीं रहता,
समय से फसल को सींच लेता।।
टरबाइन टाइप बोर होल से,
ऊँचाई तक पानी उठा सकते।
निमज्जनीय पम्प और मोटर,
पानी के अन्दर ही डूबे रहते।।
