STORYMIRROR

S.Dayal Singh

Children Stories

4  

S.Dayal Singh

Children Stories

**तोते**

**तोते**

1 min
105

**तोते**

आज बेरी के पेड़ पे

तोते रंग बिरंगे आते रहे

टुकर टुकर भी करते रहे

बेर-सेर भी खाते रहे।

कल इनमें से कुछ तोते 

जामुन के पेड़ पर बैठे थे 

कई तोते आपस में ही 

खेत की मेड़ पर ऐंठे थे।

कल किसी ओर पेड़ पर

ये अपना डेरा डालेंगे

कच्चे पक्के फल सारे

ये उस पेड़ के खा लेंगे।

पेड़ों ने तो फल देना है

तोतों ने फल खाना है

फूलता फलता पेड़ रहे

तोतों का आना जाना है।

एक खासियत है इनकी  

ये रटा-रटाया ही बोलते हैं 

फिर आक़ा के कहने पर 

ही मुंह अपना ये खोलते हैं।

--एस.दयाल सिंह--


Rate this content
Log in