STORYMIRROR

Ervivek kumar Maurya

Others

3  

Ervivek kumar Maurya

Others

तेरी आदत

तेरी आदत

1 min
395

तेरी आदत,तुझसे चाहत मुझको हो चुकी है

तेरी बातें,तेरी साँसे मुझमें घुल चुकी हैं

तू मेरे करीब होती है तो सुकूँ होता है

तेरी जुस्तजू,तेरी आरजू मुझको हो चुकी है।

तेरी आदत....


मेरी धड़कन, मेरी दुल्हन मुझको मिल चुकी है

मेरी मन्नत,मेरी जन्नत तू बन चुकी है

मांग लिया है मैंने तुझको उस खुदा से भी

मेरी दुनिया,मेरी हस्ती तू बन चुकी है।

तेरी आदत..............


तेरी किस्मत,मेरी शोहरत बन चुकी है

तेरी हिम्मत,मेरी हिम्मत हो चुकी है

बसा कर रख लिया तुझको अपने दिल में

तेरी जिंदगी,मेरी जिंदगी बन चुकी है।

तेरी आदत..........................



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन