तेरे बाद
तेरे बाद
1 min
138
तेरे जाने के बाद उस जगह जाना भी हमने छोड़ दिया
तेरे साथ पढ़ी थी जो किताब
वो किसी और को दे दी हमने
तेरे यारों से थी जो यारी हमारी
वो भी ऐसे ही ठुकरा दी हमने
तेरे साथ बिताए हर पल
को भुला दिया
मुबारकबाद ! ऐ मेरे दिल !
जो तुझपर राज करता था
उसकी यादों को हमने
दफना दिया
मुबारकबाद ! ऐ मेरे दिल !
उन तमाम यादों को
दिल के मकबरे में
सुला दिया ।
