स्वस्थ भोजन खाओ.....
स्वस्थ भोजन खाओ.....
1 min
359
शरीर स्वस्थ हो जाएगा,
आलस्य नहीं सताएगा।
फुर्ती सारी और छा जाएगी,
सुस्ती शरीर में ना आ पाएगी।
मूली गाजर खाओगे अगर तुम,
सबसे बड़े हो जाओगे तुम।
प्रतिदिन दूध पियोगे अगर,
ताकतवर बन जाओगे।
बदाम भिगोकर खाओगे,
कुछ भी भूल नहीं पाओगे।
खाना खाना उतना ही जरूरी,
व्यायाम भी अगर तुम कर लोगे....
हर रोग बनाकर रखेंगे तुम से दूरी।
