STORYMIRROR

अच्युतं केशवं

Others

2  

अच्युतं केशवं

Others

स्वप्न आया था सुबह सोती

स्वप्न आया था सुबह सोती

1 min
134

मत किसी को भी बताना

राज की यह बात।


स्वप्न आया था सुबह सोती

सम्पुटित है सीप में मोती।

प्रिय तभी से हो रही हूँ,

मैं प्रफुल्लित गात।

मत किसी को भी बताना,

राज की यह बात।


हाथ मेहंदी पग महावर के,

नदी पहुँची द्वार सागर के।

अठखेलियाँ चलती रहीं

आज सारी रात।

मत किसी को भी बताना,

राज की यह बात।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन