STORYMIRROR

Diksha Sharma

Others

4  

Diksha Sharma

Others

सुनो लड़कियों!

सुनो लड़कियों!

1 min
238

सुनो लड़कियों

यूं हर किसी पर समर्पित मत हो जाना।


थोड़ा सोचना समझना,

तभी किसी को हमसफर बनाना।

देखना वो तुम्हारे मौन को

सुनता है क्या?

देखना वो तुम्हारी काया की

इज्जत करता है क्या?

थोड़ा जांचना परखना

तभी किसी को हमसफर बनाना।

सुनो लड़कियों 

यूं हर किसी पर समर्पित मत हो जाना।


देखना वो तुम्हारे छुपे आंसू

पहचान पाता है क्या?

देखना वो तुम्हारी माहवारी के दर्द को

समझ पाता है क्या?

सिर्फ काया का इश्क है उसका 

या तुम्हारी आत्मा को छूता है क्या?

थोड़ा जानना समझना 

तभी किसी को हमसफर बनाना।

सुनो लड़कियों

यूं हर किसी पर समर्पित मत हो जाना।


देखना वो केवल प्रेम में डूबा

प्रेमी है क्या?

देखना वो केवल दिलफेंक

दिलेरी है क्या?

सिर्फ़ दिखावे का प्रेम है उसका 

या एक जिम्मेदार आदमी है क्या?

थोड़ा जांचना परखना

तभी किसी को हमसफर बनाना।

सुनो लड़कियों

यूं हर किसी पर समर्पित मत हो जाना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन