सुबह का भूला
सुबह का भूला
1 min
34
सुबह का भूला,
अगर शाम तक अपनी,
गलती मान जाता है।
जिंदगी की अहमियत,
वक्त की कद्र,
अपनों का दर्द,
दुआओं का असर,
पहचान जाता है।
उसकी भूल को,
शाम तक,
हर कोई,
भूल जाता है।
सुबह का भूला
अगर शाम तक
जिंदगी की कद्र कीमतों को,
पहचान जाता है।
प्यार की,
कोई कीमत नहीं,
यह जान जाता है।
उसकी भूल को,
शाम तक,
हर कोई भूल जाता है।
सुबह का भूला,
अगर
शाम तक भी......
नहीं समझ पाता है।
अपने साथ ,
कई अपनों की,
भावनाओं को ठेस जाता है।
