"सफेद रंग नहीं बेरंगा"
"सफेद रंग नहीं बेरंगा"
सब रंगों में घुल मिल जाए
वो है रंग सफेद
सफेद रंग को समझो तो
मानो दूध जैसा सफेद
कोई कहे सफेदी चाहिए
कपड़े हो सफेद
सफेद रंग के
कपड़ों के लिए
निरमा,सर्फ,एक्सल
पावडर, लिक्विड
ऐसा है सफेद रंग
शांति का भी प्रतीक
सफेद रंग नहीं बेरंगा!
सब रंगों में श्रेष्ठ
सफेद रंग शुद्धता का
पवित्रता का प्रतीक
प्रभु की पूजा में
अबील भी सफेद
होली के सब रंगों में
बढ़िया रंग सफेद
सफेद रंग से मानसिकता
भी बदली जा सकती है
हंस सफेद मोती भी सफेद
विद्या का प्रतीक भी सफेद
नैतिक स्वच्छता का
प्रतीक भी होता है रंग सफेद
सब रंगों में घुल मिल जाए
वो है रंग सफेद।
