STORYMIRROR

बोधन राम निषाद राज

Others

3  

बोधन राम निषाद राज

Others

समय

समय

1 min
293


समय बताता ये घड़ी, समय होय बलवान।

साथ समय के तुम चलो, करो समय सम्मान।।


समय किसी का होय कब, रहो सजग तुम यार।

अविरल धारा है समय, बहे चले संसार।।


समय अतीत प्रमाण है, सूर्य किरण से माप।

अब तो साधन यन्त्र है, देखो सोचो आप।।


यन्त्र बने हैं आधुनिक, डिजिटल अनुसन्धान।

परे बने हैं अतीत से, अनगिन घड़ी विधान।।


चलना सबको हैं यहाँ, कोई छूट न जाय।

चलो बढ़ो कर्तव्य पर, समय चूक मत पाय।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन