समय पर निभाना
समय पर निभाना
1 min
318
बुरी आदतें हमारा सर झुकाती हैं
आलस के झूले में झुलाती हैं,
अब मैं हर काम समय पर निपटाती हूं
गलतियां कम कर आलस को दूर भगाती हूं,
मैने अपनी बुरी आदत से पा लिया है छुटकारा
आलस का कर दिया वारा न्यारा,
अब मै सब को समय की कीमत बताती हूं
आलस जीवन का सबसे बड़ा शत्रु हैं ये बात बार बार समझाती हूं,
आप भी आलस के चंगुल में मत आना
अपने कर्तव्यों को समय पर निभाना।
