STORYMIRROR

Neerja Sharma

Others

3  

Neerja Sharma

Others

श्राद्ध

श्राद्ध

1 min
237

श्राद्ध 

विश्वास

अंधविश्वास

के बीच फँसा 

एक आम इंसान 

जो पिसता है

दिन -रात

अपनी जरूरत

पूरी करने के लिए

ऐसे में जब पंडित

थमा दे 

एक लम्बी लिस्ट

पूजा पाठ क्रम

पंडित भोज

पितरों के

लिए 

श्राद्ध।


पिता के इलाज

माँ की लम्बी बीमारी

घर बेच दिया

जिस बेटे ने

अब कैसे वो प्रबंध

करेगा श्राद्ध का

अब कुछ नहीं

बचा घर में

जो रख सके गिरवी 

कर सके पितरों 

के लिए पूजा

पंडित भोज

श्राद्ध पर।


अहित डर से 

जब करता है प्रयास

अच्छा सा भोज व

पूजा प्रबंध

खुद को मार कर

या बचा कुछ बेचकर

फिर से जीवन

बन जाता है

नरक से भी बदतर

चिंता खाती है 

कैसे करेगा

अगले वर्ष

श्राद्ध।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन