STORYMIRROR

Dr Shikha Tejswi ‘dhwani’

Children Stories

3  

Dr Shikha Tejswi ‘dhwani’

Children Stories

शिकायत

शिकायत

1 min
235

हर दूसरे को दूसरे से दूसरे की शिकायत है,

गलत हो न हो बस मन बहलाने की बात है |

यहाँ हर दूसरे को दूसरे से दूसरे की शिकायत है ||


बड़ों को सम्मान में कमीं की शिकायत हैं,

छोटों को प्यार में कमीं की शिकायत है |

दफ्तर में सहयोगियों को मालिक से शिकायत है,

मालिक को भी अपने सहकर्मियों से शिकायत हैं ||

क्या सचमें हर दूसरे को दूसरे से दूसरे की शिकायत है?

या केवल ये एक मन बहलाने की बात है?


नदी को पानी से भी शिकायत है,

अग्नि को वायु से शिकायत है |

बादलों को बरसात से,

जनता को नेता से,

भक्त को भगवान से,

पति को पत्नी से और पत्नी को पति से शिकायत है ||


यहाँ सब को सब से ही शिकायत है |

मगर एक दूसरे के बिना कोई ,

वजूद भी तो नहीं है |

जब तक लोग ज़िंदा रहते है,

तब तक ज़िन्दगी से भी शिकायत है ||

यहाँ हर दूसरे को दूसरे से दूसरे की शिकायत है,

गलत हो न हो बस मन बहलाने की बात है ||



Rate this content
Log in