STORYMIRROR

शीर्षक - ब्रह्माण्ड - एक गुत्थी

शीर्षक - ब्रह्माण्ड - एक गुत्थी

1 min
27.7K


एक बिंदु में प्रकाश,
प्रकाश में असंख्य बिंदु,
असंख्य बिंदु चेतना के,
चेतना में सच,
सच में निर्वात,
निर्वात में शांति,
शांति में मानवता,
मानवता में सर्जन,
सर्जन का कारण,
कारण में कल्याण,
कल्याण में मानव,
मानव में मस्तिष्क,
मस्तिष्क में प्रकाश,
प्रकाश में चेतना,
चेतना में सच,
सच में निर्वात,
निर्वात में शांति,
शांति में मानवता,
मानवता में ईश्वर,
मानवता ही अल्लाह,
मानवता में रब,
मानवता ही गॉड,
मानवता में धर्म,
मानवता ही परमात्मा,
मानवता में ब्रह्माण्ड,
मानवता ही कारण,
कारण में अंतिम सत्य।


Rate this content
Log in