शब्द हूँ किनारे का
शब्द हूँ किनारे का
1 min
246
मै शब्द हूँ किनारे का
अर्थ गहराई के ना समझ लेना
डूब कर संभालना मुश्किल है प्रिये
किनारे ही संग चल देना
रेत पर ही सही
लिख देना नाम मोहब्बत से
पर मिटा दे उसे लहरे
तो कोई गम ना लेना
मैं शब्द हूँ किनारे के
साथ इस कदर हो हमारा
की वज़ूद अपना भी बनाये रखना
मिट जाऊं गर मै कभी पहले
तो टूट कर तुम बिखर ना जाना
मैं शब्द हूँ किनारे का
अर्थ गहराई का समझ ना जाना।
