सैनिक
सैनिक
1 min
140
सरहद पहाड़ो पर जमी बर्फीली सर्दी
सर्दी कांपती देखकर सैनिक की वर्दी
वर्दी जब करती दुश्मन को ललकार
ललकार सुनकर अरि करे नानी याद
याद छोड़कर आये सैनिक बीबी बच्चे
बच्चे वो देश और माँ बाप के सच्चे
सच्चे वो सरहद के अनमोल है रक्षक
रक्षक हमारे दुश्मन सरहद के भक्षक।
