STORYMIRROR

S K Maurya

Others

4  

S K Maurya

Others

रोज नई शुरूआत करूंगा

रोज नई शुरूआत करूंगा

1 min
362

रोज नई शुरुआत करूंगा,

एक नया पग रोज धरूंगा।


आने वाले नए भविष्य की,

रोज नई कल्पना करूंगा।

कुछ नया करने का 

रोज नया उत्साह भरूंगा। 

रोज नई शुरुआत करूंगा।


थोड़ा थोड़ा रोज सीखूंगा।

खुद को कुछ बेहतर बनाऊंगा।

रोज नई शुरुआत करूंगा।

एक नया पग रोज धरूंगा।


एक - एक छंद रोज लिखूंगा,

एक - एक बंध रोज पढ़ूंगा।

तुमसे पहले मैं जीवन,

एक नई शुरुआत करूंगा,

एक नया पग रोज धरुंगा।


उगते सूरज से भी पहले,

रोज नया किरदार रचूंगा।

उसके ढलने से भी पहले,

एक नया इतिहास लिखूंगा

रोज नई शुरुआत करूंगा।


थककर सोने से पहले,

एक बार नया विचार करूंगा।

फिर से सुबह तभी तो

रोज नई शुरुआत करूंगा

एक नया पग रोज धरूंगा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन