STORYMIRROR

Ranjana Mathur

Others

2  

Ranjana Mathur

Others

रंग रंगीला फागुन

रंग रंगीला फागुन

1 min
496


रंग रंगीला फागुन बहारें ले कर आ गया।

संतरगी रंगों की फुहारें ले कर आ गया।

न करना बरजोरी सुन ओ सांवरे कन्हैया

कहीं मुड़ न जाए प्यारी राधे की कलइयां

राधा संग कान्हा की तकरारें लेकर आ गया

संतरगी रंगों की फुहारें ले कर आ गया।

आया मौसम मस्त मगन एक दूजे को मनाने का

रूठे और कुछ खफ़ा-खफ़ा मनमीतों को रिझाने का

अपनों के संग मीठी मनुहारें लेकर आ गया

संतरगी रंगों की फुहारें ले कर आ गया।

भूलो बैर को धो डालो सब अपने मन के मैल को

तन और मन को रंग डालो स्नेह के इस खेल में

फाग के गीतों की झनकारें ले कर आ गया।

संतरगी रंगों की फुहारें ले कर आ गया।



Rate this content
Log in