STORYMIRROR

Poonam Jha 'Prathma'

Others

2  

Poonam Jha 'Prathma'

Others

रंग बरसाये नंद लाला

रंग बरसाये नंद लाला

1 min
174

रंग बरसाये नंद लाला,

मस्ती में झूमे गोपाला,

हो के मगन मतवाला, 

संग नाचे गोपी बाला,

जोगीरा सारारारारा....


हाथ लिये पिचकारी,

मुस्काये बनवारी,

भिगोये चुनरी साड़ी,

भीग रही राधा प्यारी,

जोगीरा सारारारारा.....


बरजोरी करे कृष्ण कन्हाई, 

पकड़े जो राधा की कलाई,

छुई-मुई हुई राधा सकुचाई, 

श्याम रंग में रंगती जाई,

जोगीरा सारारारारा......

ओ जोगीरा सारारारारा......



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन