STORYMIRROR

MALA SINGH

Children Stories Inspirational

4  

MALA SINGH

Children Stories Inspirational

राष्ट्रीय पशु

राष्ट्रीय पशु

1 min
288


लावण्यता, फुर्तीलापन, ताकत,

अपार शक्ति जो पशु रखता।

सुन्दर, आकर्षक, बाघ हमारे, 

देश का राष्ट्रीय पशु कहलाता।।


भारत के वनों, उद्यानों में एवं,

नेपाल, बांग्लादेश में पाया जाता।

माँसाहारी, स्तनधारी प्राणियों,

की श्रेणी में स्थान है रखता।।


रंग पीला और भूरा होता है,

दस फीट तक लम्बाई होती है।

पूरे शरीर पर काले रंग की, 

धारियाँ भी बनी होती हैं।।

 

पैंथरा टाइग्रिस वैज्ञानिक नाम,

से पूरे जग में जाना जाता।

दिन में करता यह आराम,

रात को शिकार करने जाता।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन