STORYMIRROR

Dr. Imran Khan

Others

3  

Dr. Imran Khan

Others

पता चला

पता चला

1 min
139


रफ़्तार धीमी हुई तो नजारों का पता चला

आई अंधेरी रात तो सितारों का पता चला


हमें लगा था कि हम एक ही गुनाहगार हैं

ब रोज़े क़यामत हज़ारों का पता चला


कितने खूबसूरत दिखाई देते हैं दूर से

कश्ती नजदीक आई तो किनारों का पता चला


ऊंची इमारतों को अपने सहारों पे बड़ा तकब्बुर था

एक ज़लज़ला आया तो सहारों का पता चला


हमने तो पतझड में ही ज़िन्दगी गुज़ारी है इम्रान

आपसे मुलाकात हुई तो बहारों का पता चला।





विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन