STORYMIRROR

Neerja Sharma

Others

3  

Neerja Sharma

Others

प्रभु

प्रभु

1 min
291


मैं राधा नहीं

मीरा बाई भी नहीं

मैं तो हूँ दासी।


हे प्रियतम

मैं कह नहीं पाऊँ

हूँ काम काजी।


कैसे बनूँ मैं

मीरा जैसी दीवानी

गृहस्थ में।


मुँह उवाचे

ओम नमः शिवाय

नमः शिवाय।


हे महादेव

शरण तुम्हारी

नमः शिवाय।


दुखभंजन

बस तुझे मनाऊँ

नम: शिवाय।


सुबह शाम

बस जाप मैं करूँ

नम: शिवाय।


हे भोलेनाथ

सबके पाप हरो

नमः शिवाय।


हे नीलकंठ

मन शुद्ध करो

नमः शिवाय।


मैं तो दिवानी

हर मंदिर में जपूँ

नम: शिवाय।


नमःशिवाय

ओम नमःशिवाय

नमःशिवाय।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन