STORYMIRROR

Reena Kakran

Others

4  

Reena Kakran

Others

प्लासी का युद्ध

प्लासी का युद्ध

1 min
605

सुनो-सुनो! प्लासी के युद्ध की गाथा,

23 जून 1757 में यह युद्ध हुआ था।

मुर्शीदाबाद नदिया जिला बना युद्ध स्थान,

गंगा नदी किनारे हुआ युद्ध घमासान।।


एक ओर ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी,

दूजी ओर थी बंगाल नवाब की सेना,

कम्पनी के रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में,

सिराजुद्दौला को पड़ा हार का मुँह देखना।।


हार थी यह घोर षड्यन्त्र का परिणाम,

नवाब के सेना नायक, दरबारी, अमीर सेठ ने।

ब्रिटिश संग मिलकर किया यह धोखे का काम,

मीर जाफर ने सिराजु की हत्या को दिया अन्जाम।।


यह युद्ध भारत के लिए दुर्भाग्य पूर्ण हुआ,

भारत में इससे दासता चलन शुरू हुआ।

बंगाल में ब्रिटिश साम्राज्य की नींव डली,

क्लाइव ने इसे क्रान्ति की संज्ञा दे डाली।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन